Bihar Board 10th Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने बताया माननीय शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर आज दिनांक 31.03.2023 को अपराह्न 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 का रिजल्ट जारी करेंगे।
इस वर्ष 2023 में 16 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी। इन सभी छात्र छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि आज 1:15 में सबका इंतजार खत्म हो जाएगा। क्योंकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अध्यक्ष ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। कई दिनों से स्टूडेंट्स के दिल इस बात को लेकर तेजी से धड़क रहे थे कि रिजल्ट कब आएगा।
पहले चर्चा थी कि नतीजे 29 या 30 मार्च को घोषित किए जाएंगे, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा कर दी गई है। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे.
यहां से चेक करे अपना 10th का रिजल्ट चेक biharboardonline.bihar.gov.in
Also Read: Bihar Board 10th Result 2023 Live: न खुले वेबसाइट तो ऐसे करें चेक
Bihar Board 10th Toppers list 2022
- रामायणी रॉय 487
- सानिया कुमारी 486
- विवेक कुमार ठाकुर 486
- प्रज्ञा कुमारी 485
- निर्जला कुमारी 484
- अनुराग कुमार 483
- सुसान कुमार 483
- निखिल कुमार 483