बिहार: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चक्रवर्ती तूफान के कारण बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए पटना, नालंदा एवं नवादा जिले के प्रभावित कई इलाकों का सड़क दौरा कर जायजा लिया। लगभग 6 घंटे तक मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर उनके सुझाव भी लिए और अधिकारियों को गांव के पास जल जमाव की स्थिति का स्थाई समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
उन्होंने बिंद के पास जीराइन और कुम्हरी नदी में आए उफान के कारण टूटे हुए तटबंध का स्थल पर पैदल जाकर निरीक्षण किया। वहां के ग्रामीणों की समस्याओं को भी मुख्यमंत्री ने गौर से सुना और इसके तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कतरी सराय में सकरी नदी के कारण आस-पास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहां से पटना लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने रोही प्रखंड अंतर्गत डीहारा पुल से पंचाने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत की स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां चार-पांच गांव नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी नालंदा को अविलंब सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा एवं नावदा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने आए हैं। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए जो भी जरूरी इंतजाम है, वे सभी किए जाएंगे।
For Bihar latest updates in hindi.
Visit Now
https://newshindibihar.com